भाजपा जिला भिलाई की कार्रकारिणी घोषित, 32 लोगों को मिली जिम्मेदारी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन मंत्री पवन साय से फायनल सूची की घोषणा जिला अध्यक्ष भिलाई पुरूषोत्तम देवांगन ने की है। इसमें 32 कर्मठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

जारी सूची के अनुसार मनीष अग्रवाल और सुषमा जेठानी को महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं त्रिलोचन सिंह, चन्ना केशवलु, नटवर ताम्रकार, पूनम शुक्ला, चन्द्रकांता मांडले और गोपाल कृष्ण वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद सिंह, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, रश्मि सिंह, भारती साहू और कुवेर शर्मा को मंत्री की जम्मेदारी दी गई है। शैलेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष, हेमंत देवांगन सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

वरिष्ठ नेता योगेन्द्र सिंह कुशवाहा को जिला कार्यालय प्रभारी, तिलकराज यादव सह कार्यालय प्रभारी, आईटी सेल के संयोजक विजय सिंह चौहान, सह संयोजक सुभाष शर्मा और जाकिर हुसैन होंगे। प्रेमलाल साहू और विजय सिंह प्रवक्ता बनाए गए है। सुभाष शर्मा मीडिया प्रभारी, सूरज जायसवाल सह मीडिया प्रभारी, रवि कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी, ज्ञानदास मानिकपुरी, रिंकू साहू और दीप पटेल सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए है।
