शीत ऋतु में बदला रामलला के दर्शन का समय, सुबह 7 बजे से होंगे दर्शन
अयोध्या में शीत ऋतु की शुरुआत के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन का समय बदल गया है। अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन होंगे। मंगला आरती 4:30 बजे और श्रृंगार आरती 6:30 बजे होगी।

अयोध्या। शीत ऋतु की शुरुआत के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन का समय बदल दिया गया है। गुरुवार से श्रद्धालु अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे होगी, जो पहले 4 बजे होती थी। वहीं श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी, जो पहले 6 बजे होती थी। दोपहर में आरती और भोग के दौरान मंदिर के पट एक घंटे के लिए बंद रहेंगे। ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि बदलते मौसम को देखते हुए यह परिवर्तन अस्थायी है और आगे की परिस्थितियों के अनुसार इसमें फिर बदलाव किया जा सकता है।
नई समय सारिणी के अनुसार
- सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती
- सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती-दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
- सुबह 07:00 बजे दर्शन प्रारंभदोपहर 12:00 बजे-भोग आरती-डी-वन से प्रवेश बंद
- बंद दोपहर 12:30 से 1 बजे तक पट
- दोपहर 01:00 बजे-दर्शन प्रारंभरात 09:00 बजे-डी-एक से प्रवेश बंद
- रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त रात 9:30 बजे-शयन आरती-आरती के बाद कपाट बंद