जुआ फड़ में दुर्ग पुलिस की रेड, 8 जुआरियों से 1.05 लाख कैश सहित 9.15 लाख का सामान जब्त

जुआ फड़ में दुर्ग पुलिस की रेड, 8 जुआरियों से 1.05 लाख कैश सहित 9.15 लाख का सामान जब्त

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई तीन पुलिस ने सिरसाभाठा में छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपए नकद, दो कार और दो मोटर साइकिल बरामद की गई है। धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सिरसाभाठा अरविंद गोस्वामी के खेत बाड़ी के कमरे में चौकोर गुल गोटी से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर जुआं खेलते 1. अरविंद गोस्वामी  2 नरेश 3. सन्नी सिंह 4. मोह0 युनुस ऊर्फ कल्लु 5. तपन चंद्र डे 6. राजेश कुमार 7. मनोज गोस्वामी 8. फरीद अहमद को पकड़ा गया। कब्जे से 2 कार, 2 एक्टिवा वाहन 1 मोटर सायकिल एवं आरोपियों के पास तथा फड़ से जुमला कीमती 9,15,000/- रूपये को जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण - 
1.अरविंद गोस्वामी  उम्र 34 साल पता क्वार्टर नंबर 6/ए खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग 
2.नरेश उम्र 42 साल पता पंचशील नगर चरौदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
3.सन्नी सिंह उम्र 45 साल पता 23/06 नेहरू नगर ईस्ट थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.
4.मोह0 युनुस ऊर्फ कल्लु उम्र 59 साल पता बीएमवाय चरौदा दादर रोड पांनी टंकी पास थाना  पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
5.तपन चंद्र डे पउम्र 52 साल नंदिनी रोड विवेकानंद कालोनी थाना छावनी जिला दुर्ग 
6.राजेश कुमार उम्र 46 साल पता कोहका कालोनी हाउसिंग बोर्ड थाना सुपेला जिला दुर्ग 
7.मनोज गोस्वामी उम्र 35 साल निवासी खुर्सीपार वार्ड क्र0 48 थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
8.फरीद अहमद उम्र 39 साल पता चरौदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.