पैंगोलिन की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। वन विभाग की टीम ने 13 किलो पैंगोलिन की खाल के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर बीजापुर जिले के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व और पामेड़ इलाके से पैंगोलिन का शिकार कर स्केल्स निकाल लिया था। करीब 13 किलो स्केल्स के साथ ये जगदलपुर के परपा में एक मकान में ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। वन विभाग की टोम को सूचना मिलते ही मकान में अचानक दबिश दी और दोनों तस्करों को पकड़ा लिया। इनके पास से खाल बरामद हुई।