राजू यादव दुर्ग जनपद क्षेत्र सरपंच संघ के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बने सरपंच भागवत पटेल

राजू यादव दुर्ग जनपद क्षेत्र सरपंच संघ के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बने सरपंच भागवत पटेल

दुर्ग। रविवार 15 जून को दुर्ग PWD रेस्ट हॉउस सभागार में दुर्ग ब्लॉक के अंतर्गत समस्त सरपंचों का बैठक आयोजित किया गया। सरपंच संघ के पदाधिकारियों के चुनावों संबंधित चर्चा की गई। वहीं सर्व सहमति से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया जिसमें दुर्ग जनपद क्षेत्र सरपंच संघ का अध्यक्ष बोरई सरपंच ओमेश्वर राजू यादव, करगाडीह सरपंच उपाध्यक्ष करण सेन, भटगांव सरपंच दुपेन्द्र पप्पू देशमुख, सचिव उमरपोटी सरपंच विजेन्द्र साहू, सहसचिव सिरसाखुर्द सरपंच भुनेश्वरी कुर्रे, संगठन सह सचिव सरपंच कुथरेल गीता गजपाल,  संगठन सचिव सरपंच खोपली मंजु वर्मा,  कोषाध्यक्ष सरपंच निकुम भागवत पटेल, मिडिया प्रभारी सरपंच कातरो जितेन्द्र सोनी, सह मिडिया प्रभारी सरपंच चिरपोटी पूजा चंद्राकर,सह मिडिया प्रभारी सरपंच खम्हरिया दुलारी देशलहरे,कानूनी सलाहकार सरपंच धनोरा श्रीमती रुलेश्वरी चंद्रशेखर बंजारे को बनाया गया । सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संघ के हितों के लिए कार्य करने की शपथ भी ली।

दुर्ग ब्लाक के सरपंच अंजोरा ढाबा प्रेमिन बाई साहू, ढाबा कमलनारायण साहू, दामोदा गायत्री साहू, खुरसुल सुनीता लहरे, गनियारी संतोषी साहू, पीपरछेड़ी ललिता निषाद, रसमढ़ मोतिम निषाद, खपरी अनुसुइया साहू, मोहलाई नरेंद्र निषाद, डंडेसरा लक्ष्मी यदु, बेलौदी जमवंतीन देशमुख,सिरशाखुर्द भुनेश्वरी कुर्रे, कुटेलाभाथा लक्ष्मीनाथ साहू, खपरी कु भोजेश्वरी, जेवरा धनेश नागवंशी, भटगांव हुपेन्द्र देशमुख, अर्सनारा राधा निषाद, बासीन चित्ररेखा निषाद, चंदखुरी कविता ठाकुर, पीसेगाव द्रौपती देशमुख, कोलियापुरी ईश्वर साहू, भरदा सुनीता भरदीय, कॉनारी गुजेश्वरी साहू, थनाउद मेनका देशमुख, चंगोरी हिरामन देशमुख, झोला बसंती निषाद, निकुम भागवत पटेल, आलबरस सैनिक भुवन लाल देशमुख, अंडा  दिग्विजय सिन्हा, विनायकपुर योगेन्द्र दिल्लीवार, आमटी दुर्गा चौधरी, चिंगरी पुष्पा वागमारे, भानपुरी उमेदि राम ठाकुर, जजंगिरी गीता बाई ठाकुर, कुथरेल गीता गजपाल, धनोरा रुलेश्वरी बंजारे, खमरिया दुलारी देशलहरे, हनोदा लक्ष्मी साहू, कोड़िया खुमान निषाद, कोकड़ी युगल किशोर चन्द्राकर, उमर पोटी विजेन्द्र साहू, पुरई डोमार साहू, पाउवारा मीना यादव, मतवारी द्रौपती साहू, गनियारी सरपंच संतोष साहू, महमारा सरपंच नर्मदा बाई ठाकुर उपस्थित थे।

विधायक ललित चंद्राकर ने सभी नवनिर्वाचित सरपंच संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याण के लिए काम करने आवाहन किया। जनता के विश्वास और आशीर्वाद से नवचयनित प्रतिनिधियों का यह नया सफर गांव के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहना चाहिए। इस अवसर पर दुर्ग  भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक सभी सरपंच संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते कहा सभी   मिलकर समाज हित के कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का  कार्य करे।  जिला पंचायत सभापति जितेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  कुलेश्वरी देवांगन, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अंडा - निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख,महामंत्री पुराण देशमुख, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर,जनपद सदस्य संतोष निषाद,जनपद सदस्य गोकुल वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, दिनेश देशमुख,फलेन्द्र सिंह राजपूत, प्रवीण यदु, नारायण,एवं समस्त सरपंच गण उपस्थित थे।