गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 द्वारा बैठक आयोजित कर दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोनों महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और देश के हित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ दत्ता, पार्षद साकेत चंद्राकर, भिलाई नगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अफरोज खान, सत्यनारायण गुप्ता, सतीश सोनकर, अजय यादव, संदीप कोरी, संतोष उमेरकर, डी.पी. सिंह, बी.एम. सिंह, राणा प्रताप सिंह, राहुल शर्मा, इकबाल अहमद, आमिर खान, आशीष सहारे, दाऊ लाल चंद्राकर, प्रेमनाथ मारकंडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
