छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में जिला समन्वयक के पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक मौका

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अवसर है। CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने प्रदेश के पांच जिलों में जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत बेमेतरा, दुर्ग, कांकेर, कोरबा और राजनांदगांव में एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। कुल पांच पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी CSC की आधिकारिक वेबसाइट https://csc.gov.in के करियर सेक्शन में उपलब्ध है।