वैशाली नगर पुलिस का जुआ फड़ पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार

स्टील नगर कैम्प-1 में चल रहा था 52 पत्ती का जुआ, ₹44,100 नकद, 9 मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त

वैशाली नगर पुलिस का जुआ फड़ पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील नगर कैम्प-1 स्थित एक मकान में छापा मारकर 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से ₹44,100 नकद, 52 पत्ती की ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सत्य साई होटल के पास ए. सरस्वती के मकान में चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी द्वारा रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 10 लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से ₹44,100 नकद, 52 पत्ती की ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

आरोपी का नाम :

1. महेश कुमार, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, दुबे आटा चक्की के पास, भिलाई।
2. सुरेन्द्र प्रसाद, निवासी सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
3. आर. राजु राव, निवासी आंध्रा स्कूल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
4. राजेश सोनी, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
5. पी. तरुण, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, भिलाई।
6. के. प्रवीण कुमार, निवासी प्रज्ञा विद्यालय के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
7. भुजंग राव, निवासी मदर टेरेसा नगर, कैम्प-1, भिलाई।
8. मोहम्मद आजाद, निवासी मुकेश ट्रेडर्स के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
9. चंद्रकला उर्फ बुच्ची, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
10. कृष्णा देवी, निवासी मुकेश टेलर्स के पास, भिलाई।