35 से 45 साल तक पुलिस सेवा देने वाले 7 अधिकारी-कर्मचारियों को दुर्ग पुलिस ने दी सम्मानजनक विदाई

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में मंगलवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे सात अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान और विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 35 से 45 वर्ष तक पुलिस सेवा देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश भी दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में परिवारजनों की उपस्थिति ने समारोह को भावुक और यादगार बना दिया।
सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी
उप निरीक्षक शिवनारायण सिंह
उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा
सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सोनी
सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दीवान
प्रधान आरक्षक क्रमांक 625 नंद कुमार सिंह
प्रधान आरक्षक क्रमांक 998 लवण सिंह
प्रधान आरक्षक क्रमांक 727 यदुलाल पाटिल
