नयापारा चौक में 2 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार भी बरामद

नयापारा चौक में 2 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार भी बरामद

दुर्ग। पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 176 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और धारदार हथियार जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल 2026 को नयापारा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक बैग की तलाशी लेने पर तीन पैकेट में गांजा, एक धारदार हथियार और मोबाइल फोन मिला।

पूछताछ में आरोपी ने गांजा बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में एनडीपीएस एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी के बयान के आधार पर दूसरे आरोपी दिनेश ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में उमेश यादव उर्फ दादू (20 वर्ष) निवासी शिवपारा दुर्ग और दिनेश ठाकुर (23 वर्ष) निवासी शिवपारा दुर्ग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों से 2 किलो 176 ग्राम गांजा, वन प्लस मोबाइल और धारदार हथियार जब्त किया है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।