धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में आमजन को डराने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार भी जब्त किया गया है।

वैशाली नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जांच में उसका कृत्य आम्र्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश यादव उर्फ बाली (21 वर्ष) निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार भिलाई के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक धारदार हथियार जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।