भिलाई में नव वर्ष पर धमाल, प्रणय मजूमदार की लाइव परफॉर्मेंस 15 अप्रैल को

भिलाई बंगाली समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओपन एयर थिएटर सिविक सेंटर में होगा आयोजन

भिलाई में नव वर्ष पर धमाल, प्रणय मजूमदार की लाइव परफॉर्मेंस 15 अप्रैल को

भिलाई। बंगाली नव वर्ष के अवसर पर भिलाई बंगाली समाज द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर मशहूर गायक प्रणय मजूमदार अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

यह कार्यक्रम 15 अप्रैल 2026, बुधवार को शाम 7:30 बजे से ओपन एयर थिएटर सिविक सेंटर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में संगीत, मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिलेगा।

प्रणय मजूमदार Super Singer Season 3 और Sa Re Ga Ma Pa जैसे लोकप्रिय मंचों से पहचान बना चुके हैं और अपनी सुरीली आवाज के लिए जाने जाते हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लें और नव वर्ष का स्वागत उत्साह के साथ करें।