गांजा बिक्री पर पुलिस की रेड, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए का गांजा जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में अवैध नशे के कारोबार पर छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा बिक्री करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, बैकुण्ठ धाम क्षेत्र में गांजा बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दशहरा मैदान के पास रेड कार्रवाई की। मौके पर संदेह के आधार पर एक पुरुष और एक महिला को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान एस बोस और एस शीतल, निवासी कैम्प-01 भिलाई के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बैग में रखा करीब 3 किलो 472 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 73 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही 1660 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया गया है।