हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी में बसंती पूजा की धूम, श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी में बसंती पूजा की धूम, श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

भिलाई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड में बसंती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान दोपहर करीब 12 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिया पहुंचे। उन्होंने पूजा में शामिल होकर माे का आशीर्वाद लिया और बंगाली समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा भिलाई के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और महामंत्री विनय सेन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें अध्यक्ष काजल चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष बबलू माझी, सचिव विद्युत चौधरी, सपन बिस्वास, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, प्रदीप बोल, राम घोष, रतन दत्ता और आकाश माझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महिला सदस्यों में रीता चौधरी, रिंकू पंडित, झूमा चौधरी, संध्या नदी, कल्पना साहू और पूर्णिमा दत्ता की भी सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।