निकुम के तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर, जय शक्ति आश्रम में दुर्गा महायज्ञ का भव्य आयोजन: 19 से 27 मार्च तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की तैयारी

दुर्ग। निकुम में धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जहां 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक भव्य दुर्ग महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दुर्ग जिले के ग्राम निकुम स्थित तीर्थराज देवी निकुंभला मंदिर, जय शक्ति आश्रम में होगा। आने वाले दिनों में यह आयोजन क्षेत्र के लिए एक बड़े धार्मिक उत्सव के रूप में उभरने जा रहा है।

आयोजन समिति से आजाद हिंद Times को मिली जानकारी के अनुसार, इस महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नित्य आहुतियां दी जाएंगी। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना और आरती का क्रम लगातार चलता रहेगा। “आरती जय जननी जय जय मां” के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा।

संत श्री माताजी के मार्गदर्शन में यह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र के विकास और पहचान को भी नई दिशा देगा।“तत्व तत्व से बनेगा तीर्थराज देवी निकुंभला धाम, एक दिन सारे जगत में होगा छत्तीसगढ़ का नाम” इसी सोच के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
