दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों के साथ मनाई होली, निवास कार्यालय में होली मिलन का आयोजन







दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निवास कार्यालय में सहयोगी कर्मचारियों और क्षेत्र की जनता के साथ होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस दौरान पारंपरिक फाग गीतों और खुशियों के माहौल में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी विधायक चंद्राकर से मिलने पहुंचे। लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी, वहीं विधायक ने भी आत्मीयता के साथ सभी को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है और जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भरता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बेहद खुशी हुई और जनता का स्नेह ही जनसेवा के उनके संकल्प को मजबूत बनाता है।अंत में विधायक ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आए।