55 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, तीसरा आरोपी अजमेर सिंह गिरफ्तार

55 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, तीसरा आरोपी अजमेर सिंह गिरफ्तार

भिलाई। जमीन बेचने के नाम पर 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सुपेला पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रार्थी ज्ञानेश्वर सिंह ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कातुल बोर्ड क्षेत्र स्थित खसरा नंबर 144/7 और 144/03 की जमीन, जो राजस्व रिकॉर्ड में संदीप जैन और अनुराग जैन के नाम दर्ज है, उसे आरोपियों ने अपने नाम पर एग्रीमेंट बताकर बेचने की कोशिश की।

24 जनवरी 2020 को इकरारनामा कर प्रार्थी से 16 लाख रुपए नगद और 15 लाख रुपए बैंक के माध्यम से लिए गए। अलग-अलग तारीखों में कुल 55 लाख रुपए वसूले गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने असली जमीन मालिकों के नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार कर आईसीआईसी बैंक में फर्जी खाता खुलवाया और उसी के जरिए रकम निकाली।

इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पहले ही कुलदीप सिंह सोनी और जोगी सिंह सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। अब तीसरे आरोपी अजमेर सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी रिसाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।