सांसद बघेल ने संतोषी पारा में किया डोम शेड का भूमि पूजन किया

भिलाई। वार्ड 33 संतोषी पारा कैंप-2 भिलाई में रविवार को कैंपेश्वर बैजनाथ धाम मंदिर के प्रांगण में सांसद विजय बघेल द्वारा वार्ड33 में डोम शेड का भूमि पूजन किया। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

पार्षद शैलजा राजू और केमपेश्वर बैजनाथ धाम मंदिर समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जोन अध्यक्ष डॉ. जालंधर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, अमित मिश्रा, नवीन सिंह, रामपकर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राहुल परिहार, पूर्व महिला मंडल उपाध्यक्ष ममता भारद्वाज सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
