राष्ट्रीय निर्णायक के लिए प्रिंस पीयुष टंडन का चयन, कल एमपी के लिए होंगे रवाना

राष्ट्रीय निर्णायक के लिए प्रिंस पीयुष टंडन का चयन, कल एमपी के लिए होंगे रवाना

दुर्ग। पावरलिफ्टिंग इंडिया एवं मध्यप्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वेस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन इंदौर में 19 से 21 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधिनस्थ उप स्वास्थ्य केन्द्र फरीद नगर कोहका में कार्यरत राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस पीयुष टंडन का चयन निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ टीम में किया गया है। श्री टंडन 17 दिसंबर की शाम को दुर्ग से रवाना होंगे।

विगत माह बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 66 किग्रा वजन वर्ग समूह (सीनियर) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके पूर्व प्रिंस पीयुष टंडन ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मुंबई 2015, जम्मू 2016, उदयपुर 2016, रांची 2018 एवं अन्य राज्यों एवं जिलों में खिलाडी के रूप में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया है एवं वर्तमान में राज्य स्तर पर निर्णायक के रूप में अपनी सहभागिता एवं सेवा दे रहे हैं।

इनके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर विभागाध्यक्ष पीयाम सिंह जी शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी भिलाई, डाॅ. देवेंद्र किशोर बेलचंदन शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी दुर्ग, कृष्णा साहू अंतरराष्ट्रीय पावर लिफटर विक्रम, गुडांधूर एवं वीर हनुमान सिंह अवाडी, महासचिव छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, नशकर टंडन अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर शहीद विनोद चौबे अवाडी,  भारतीय टीम प्रशिक्षक, सुपरवाइजर ओपी भारती,  विजय सेजुले, आर के मांडले, एएनएम शशि बागड़े, एसी पुष्पा मिश्रा, एमटी नमिता वर्मा, सुहाना खान, पुष्पा मेश्राम, भुनेश्वरी वर्मा, ऊषा मानिकपुरी, वकील तांडी, सुंदर जय तांडी, विभीषण दीप, नीरज बोए, गजेंद्र कुमार, रूस्तम बाग, रंजीत तांडी, अभिषेक टंडन, खेल प्रेमी एवं अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।