बीबीएस की ड्राइंग प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, विजेताओं के नाम घोषित





भिलाई। भिलाई बंगाली समाज (बीबीएस) द्वारा रविवार को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग-भिलाई में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर 10 वीं तक के करीब 600 बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा बच्चे हाउसिंग बोर्ड कालीाबाड़ी में 138 लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान बच्चों के साथ उनके परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विजेताओं सम्मान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर 22 जनवरी तथा 23 जनवरी को फूड फेस्टिवल के दिन ओपन एयर थिएटर सिविक सेंटर भिलाई में किया जाएगा।

कक्षा नर्सरी से लेकर 10 वीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी ने अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उतराने का प्रयास किया। किसी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तो किसी ने ड्राइंग के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

भिलाई बंगाली समाज के अध्यक्ष सुप्रोभात पाल, पूर्व अध्यक्ष मानव सेन और डीके दत्ता ने बताया कि ड्राइंग कॉम्पिटिशन के लिए दुर्ग - भिलाई में 15 सेंटर बनाए गए थे। इन सेंटरों में सेक्टर 1 मिलन संघ, सेक्टर 4 बीकेपी, सेक्टर 7 वाटर टेंक डोम शेड, हुडको कालीबड़ी, दुर्ग कालीबाड़ी, स्मृति नगर कालीबड़ी, राधिका नगर कालीबाड़ी, वैशाली नगर कालीबड़ी, हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी, सिंधिया नगर कालीबारी दुर्ग, मैत्री नगर दुर्गा मैदान, बोरसी सांस्कृतिक भवन, नेहरू नगर कालीबड़ी, प्रगति नगर हिंदू मिलन मंदिर, चौहान टाउन सहित स्नेह संपदा स्कूल, प्रयास मूक बधिर स्कूल आदि स्थानों में सुबह 9.30 बजे से प्रतियोगिताएं शुरू की जाएगी। ग्रुप ए में नर्सरी से लेकर कक्षा पहली, ग्रुप बी में कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा चौथीं, ग्रुप सी में कक्षा पांचवीं से लेकर कक्षा सातवीं और ग्रुप डी में कक्षा आठवीं से लेकर कक्षा दसवीं के बच्चे शामिल थे।
RESULT OF DRAWING AND PAINTING COMPETITION 2025
GROUP-A
FIRST- JHANVI AMBWANI, SECOND- GURMEET KAUR, THIRD- YASHVI MANDAL
CONSOLATION:
YUDIT, PANSHUL DHAWLE, MISHITA SEN, GURPRIYA KAUR, BHAWIKA THAKUR, AARJYAHI CHAKRABORTY, AAYUSHMAN SAHU, NEHA BARLE, LAKSHITA, HINDAVI, REVENTH PANDE

GROUP- B
FIRST- ANIKA BAMBODE, SECOND-AARUSHI YADAV,
THIRD-RISHA KHETAN
CONSOLATION
AAHELI DAS, BHUMIKA KOCHENDRA, BHUMIKA VERMA, PALASH HALDAR, SHIFA NICHOLS, ANSHIKA MISHRA, PREETAM MISHRA, BANITA MAKAL, BHUMIKA AGRAWAL, YATHARTH GUPTA
GROUP- C
FIRST- SHABA RANI
SECOND- SIYONA SEN
THIRD- MADHURI SINGH
CONSOLATION
ABHINAV RAJAK, SAYADA BANO, ADHIRA SHARMA, AASHI BADOLE, ANVESHA TIWARI, DOYEL NANDY, SAGUN YADAV, ARSHIT NAYALE, ASHWARDHA JAISWAL, OVIYA MAURYA
GROUP-D
FIRST- A. RISHIK
SECOND- KAAVYA BANSOD
THIRD- TANISHI GUPTA
CONSOLATION
ASHITA SONI, ARGHADEEP SEN, ARPITA SHIVARE, HARSHITA MISHRA, KARTIKI KUMARI SHARMA, ANUSHKA PANDEY, AAKASHA SHAH, MONIKA SAHU, SIYA NIGAM, PRAGYA PAL

