जुए की फड़ में पुलिस का छापा, दुर्ग में 9 लाख रुपए कैश सहित पकड़े गए 39 आरोपी

जुए की फड़ में पुलिस का छापा, दुर्ग में 9 लाख रुपए कैश सहित पकड़े गए 39 आरोपी

दुर्ग. कोतवाली पुलिस ने गया नगर में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर एक साथ दबिश दी। टीम ने मौके से 39 लोगों को गिरफ्तार किया। नौ लाख रुपए से ज्यादा की नकदी और ताशपत्ती समेत 43 मोबाइल जब्त हुए। मुख्य आरोपी भागवत देशमुख अपने घर में जुआ संचालित करता मिला।

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गया नगर कोस्टा तालाब के पास बड़ी संख्या में लोग ताशपत्ती के जरिए पैसों का दाव लगा रहे हैं। जानकारी मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में कोतवाली और ACCU टीम मौके के लिए रवाना हुई।

टीम ने इलाके को घेरा और अचानक रेड डाली। पुलिस ने 39 लोगों को मौके पर ही ताशपत्ती और नकदी के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई में चार ताशपत्ती, 9 लाख 25 हजार 200 रुपए नकद और 43 मोबाइल बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी 63 वर्षीय भागवत देशमुख अपने घर में ये फड़ चला रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 584/2025 के तहत धारा 4 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

(1) हरीश देशमुख उम्र 43 साल साकिन बोरसी थाना प‌द्माभपुर

(2) उल्लास उम्र 29 साल साकिन गंजपारा दुर्ग

(3) प्रलय राजपुत उम्र 31 साल गया नगर थाना दुर्ग

(4) मिराज अली उम्र 25 साल साकिन केलाबाड़ी पद्‌द्माभपुर

(5) दीपक यादव 30 साल साकिन केलाबाडी पद‌नामपुर

(6) सुरेश यादव उम्र 32 साल गिरधारी नगर दुर्ग

(7) बाबा गुप्ता उम्र 50 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग

(8) डेलेन्द्र कुमार उम्र 38 साल साकिन अर्जुदा जिला बालोद

(9) महेश कुमार जैन उम्र 40 साल साकिन वार्ड न० 7 थाना अर्जुदा

(10) गोलू यादव उम्र 27 साल साकिन गिरधारी नगर दुर्ग

(11) राजेश गुजराती उम्र 53 साल साकिन खण्डेलवाल कालोनी दुर्ग

(12) रवि साहू उम्र 31 साल साकिन पोटियाकला थाना पुलगांव

(13) खेलावन साहू उम्र 28 साल साकिन पोटियाकला पुलगांव

(14) फामेश्वर निषाद उम्र 25 साल साकिन पोटियाकला बस्ती पुलगांव

(15) तामेश्वर कुमार उम्र 19 साल साकिन पोटियाकला बस्ती पुलगांव

(16) कमल गाढा उम्र 57 साल साकिन ग्रीन चौक मोहन नगर

(17) लक्की राजपुत उम्र 27 साल साकिन पद‌मनाभपुर

(18) प्रशांत जाटव उम्र 30 साल साकिन हरना बांधा दुर्ग

(19) आकाश साहू उम्र 32 साल साकिन शक्ति नगर मोहन नगर

(20) विनोद साहू उम्र 26 साल कन्हैयापुरी थाना पद‌नामपुर

(21) राहुल सिंग वर्मा उम्र 34 साल साकिन सुभाष नगर धाना पद्‌नामपुर

(22) नितीश देशमुख उम्र 44 साल जवाहर नगर थाना मोहन नगर

(23) सुरेन्द्र सुलाखे उम्र 20 साल साकिन ग्रीन चौक थाना गोहन नगर

(24) अमन सिंह पवार उम्र 23 साल साकिन शंकर नगर दुर्ग

(25) शैलेन्द्र पाण्डेय उम्र 44 साल साकिन सेक्टर 5 भिलाई

(26) दिपेश कुमार सोनी उम्र 48 साल साकिन जवाहर नगर दुर्ग

(27) हरीश कुमार पुरी उम्र 57 साल साकिन बोरसी धाना पुलगांव

(28) सुरेश कुमार उम्र 40 साल साकिन चंडी मंदिर के पास दुर्ग

(29) मोहम्मद रफीक उम्र 34 साल राम नगर थाना मोहन नगर

(30) अरूण तरोडे उम्र 33 साल डिपरापारा सिटी कोतवाली दुर्ग

(31) बंसत कुमार सोनी उम्र 30 साल साकिन राम नगर उरला दुर्ग

(32) अभिनव उमरे उम्र 28 साल साकिन शंकर नगर दुर्ग मोहन नगर

(33) अजय दिवान उम्र 28 साल साकिन शंकर नगर दुर्ग

(34) त्रिलोक कामडे उम्र 32 साल साकिन उरला थाना मोहन नगर

(35) नितेश जैन उम्र 35 साल साकिन संगम चौक मोहन नगर

(36) शाहिल हिरन खेडे उम्र 27 साल साकिन नयापारा दुर्ग

(37) युकेश्वर खरे उम्र 29 साल उरला थाना मोहन नगर

(38) चीनू, ठाकुर उम्र 55 साल साकिन ग्रीन चौक थाना मोहन नगर

(39) भागवत देशमुख उम्र 63 साल साकिन गया नगर दुर्ग।