रंजिश में आगजनी: पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, ऐसे पकड़े गए दो आरोपी

भिलाई। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने आगजनी कर हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का सफल खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार थाना नंदिनी में दिनांक 27.06.2025 को प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा निवासी टाउनशीप नंदिनी थाना नंदिनी नगर के द्वारा सूचना दिया कि दिनांक 26-27.06.2025 के दरम्यान रात में प्रार्थी एवं उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की नियत से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के घर के बाहर खड़ी गाडियो में मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 07 एम बी 1588, टी व्ही एस स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 07 सी व्ही 0920 को आग लगा दी। थाना नंदनी में धारा 326(एफ),109,61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह का कथन लिया गया।
आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। घटना के सबंध में प्रार्थी के पडोस में रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने पर संदेही राजेश कुमार मरकाम के द्वारा अपने साथी टोमेश पाटिल के साथ एक राय होकर अपराध घटीत करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि बताए कि प्रार्थी और आरोपी पड़ोसी है जो पूर्व से आपसी मनमुटाव एवं वाद विवाद होते रहते थे। आपसी विवाद के चलते प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के मकान में तथा मकान के सामने खड़ी गाड़ी में आग लगाकर प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा एव उसके परिवार को जान से मारने की साजिश रची गई थी। प्रकरण में आरेापियो के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपियो को दिनाँक 24.07.2025 को गिरप्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपी :- (1). राजेश कुमार मरकाम पिता स्व0 विश्राम मरकाम उम्र 51 साल साकिन ग्राम घटियाकला, थाना बेरला जिला
बेमेतरा हाल 200 यूनिट क्वाटर नबंर 27(सी) टाउनशीप थाना नंदनी जिला दुर्ग छ0ग0 (2). टोमेश पाटिल पिता चंद्रसेन पाटिल उम्र 20 साल साकिन ग्राम कोकडी, हाल 200 यूनिट क्वाटर नबंर 27(सी) टाउनशीप थाना नंदनी