ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में मिला कीड़े लगे लाश

बिलासपुर। ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा मिला। लाश एक सप्ताह से ज्यादा पुरानी होने की बात कही जा रही है। शव में कीड़े लग गए थे और पूरी तरह जल गए थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ठिकाने लगाया गया होगा। मृतक की उम्र 50 से 55 साल के बीच होने की संभावना है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के नीच झाड़ियों के बीच एक लाश पड़ी है। लाश पूरी तरह से जल गई है और तेज बदबू आ रही है। लोगों को लगा कि शव को जला दिया गया है। खबर मिलते ही सिरगिट्टी और चकरभाठा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि लाश को जलाया नहीं गया है। बल्कि, तेज धूप की वजह से शरीर जलकर काला पड़ गया है। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और न ही आसपास कोई सामान मिला। उसके गले में मोटे काले धागे में हनुमानजी का लॉकेट मिला है।