विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम भोथली में पौधरोपण, पूर्व में रोपे गए पौधों में आज एक भी जीवित नहीं

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम भोथली में पौधरोपण, पूर्व में रोपे गए पौधों में आज एक भी जीवित नहीं

दुर्ग। ग्राम भोथली में नीम एवं बरगद का पौधों रोपण जनपद सदस्य दामिनी साहू के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान पौधों को सहेजने और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जनपद सदस्य दामिनी मुकेश साहू सहित सरपंच नेमिन खुटेल, पूर्व सरपंच रमेश साहू, पंडवानी गायिका सोनम साहू, जय मां अम्बे भजन मंडली के सदस्यगण एवं प्राथमिक शाला भोथली के शिक्षकगण उपस्थित थे। जनपद सदस्य दामिनी ने कहा की सिर्फ पेड़ लगाकर हम पर्यावरण को सुरक्षित नहीं रख सकते, इसकी देखभाल भी जरूरी है।  पूर्व में भी शासन के योजना के अनुसार हमारे ग्राम में एवं आस पास के कई गांवों में वृहद रूप से पौधरोपण किया गया था लेकिन आज एक भी पेड़ जीवित नहीं है। इसलिए सिर्फ पेड़ लगाकर नही छोड़ना है, बल्कि उसके बड़े होते तक देखभाल हमें ही करना है तभी पेड़ लगाने का कोई महत्व रहेगा।