भिलाई में कांकेर के आयुर्वेदिक डॉक्टर के आत्महत्या मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टर और लड़की की आपत्तीजनक वीडियो लेकर कर रहे थे ब्लैकमेलिंग

मृतक डॉक्टर बोधेश कुमार (बीके राठौर)
भिलाई। आयुर्वेदिक डॉक्टर बोधेश कुमार (बीके राठौर) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा डॉक्टर और लड़की की आपत्तीजनक वीडियो लेकर ब्लैकमेलिंग किया जा रहा था। इससे तंग आकर डॉक्टर ने चारामा से अपने परिचित के घर पहुंचा और रात को फांसी लगा दी। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने 8 मोबाइल भी जब्त किया है। वहीं दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
ज्ञात हो कि दिनांक 18.05.2025 को रोहित कुमार राजपूत निवासी सूर्या नगर केम्प 02 भिलाई ने प्रात 06.15 बजे सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका मामा ससुर डाॅ. बोधेश कुमार (बीके राठौर) पिता स्व टीकम सिंह राजपूत उम्र 55 साल पता गिरधारी नगर दुर्ग उसके घर दिनांक 17.05.2025 को आया था। रात्रि 11 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह 5 बजे उसे उठाने जाने पर फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर मर्ग क्रमांक 32/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया। मृतक का शव पंचनामा पी एम कार्यवाही बाद अंतिम संस्कार परिजन के सुपुर्द किया गया है। मृतक द्वारा अपने सोसाईड नोट में विडियो बनाने के संबंध में लेख किया गया है। मृतक ग्राम पुरी, थाना चारामा जिला कांकेर के आयुर्वेदिक अस्पताल में विगत 15 वर्षो से संविदा डाक्टर के पद पर पदस्थ था व वही शासकीय आवास में रहता था। सूचना पर मर्ग कमांक 32/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया जाकर मर्ग जांच व पंचनामा कार्यवाही किया गया है। मर्ग जांच दौरान मृतक का सोसाईड नोट, व मृतक का हस्तलिखित पत्र जप्त किया गया, तथा मृतक के परिजन पत्नि द्वारा मृतक के मृत्यु के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करने पर मृतक के परिजन पत्नि, पुत्र, पुत्री तथा भांजी दामाद, एवं ग्राम के निवासियो से पुछताछ किया गया। समाज बैठक में शामिल व्यक्तियो द्वारा मृतक का युवती से बंद कमरे में मिलते समय का अश्लील विडियो बनाकर उसे वायरल करने तथा स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित किया। गांव में सामाजिक बैठक के बाद मृतक से 5 लाख रूपये की मांग करते हुए लगातार फोन किया गया। उक्त प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने से अपराध धारा 108 बीएनएस. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान मृतक मामले में धारा 238, 3(5), बीएनएस, 67 बी आईटीएक्ट जोड़ा गया।
मामले में आरोपी 1/आशीष यादव पिता नरेश यादव उम्र 23 निवासी ग्राम राजापारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, 2/ सचिन कुमार हिड़को पिता स्वर्गीय राजकुमार हिड़को उम्र 23 निवासी ग्राम स्कुल पारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, 3/ रितेश नरेटी उर्फ सोनू पिता सेवकराम नरेटी उम्र 31 साल निवासी पटेलपारा रामपुर, थाना चारामा, जिला कांकेर, 4/डिगेश कुमार सिन्हा पिता लोकनाथ सिन्हा उम्र 36 साल निवासी ग्राम मयाना, पंचायत मयाना तहसील व थाना चारामा कांकेर, 5/अनिल कुमार सिन्हा पिता लतखोर राम सिन्हा उम्र 38 साल, वार्ड कमांक 15 बाजार पारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, 6/सतीश कुमार साहू पिता छन्नुलाल साहु उम्र 27 साल निवासी ग्राम नियानी थाना बालोद जिला बालोद हाल पता रामपुर, थाना चारामा, कांकेर, 7/ शत्रुघन सिन्हा पिता पंचनाम सिन्हा उम्र 35 साल, ग्राम पुरी राजापारा, थाना चारामा, जिला कांकेर, 8/ कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया पिता अनिल मरकाम उम्र 19 साल, निवासी मकान नंबर एच-06, जेल कालोनी जगदलपुर, हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा थाना चारामा, जिला कांकेर, 9/ नवीन निर्मलकर पिता हिरेन्द्र निर्मलकर उम्र 19 साल निवासी ग्राम बोरिद कला पोष्ट शांतिपुर, थाना पुरूर जिला बालोद हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा जिला चारामा जिला कांकेर को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।
प्रकरण में दिनांक 26.05.25 को पुलिस टीम थाना चारामा के ग्राम पहुंच ग्रामिणों से पुछताछ कथन लिया गया। आरोपियों के द्वारा मोबाईल से मृतक डाॅक्टर व लड़की का डाॅक्टर के आवास में दिनांक 14.05.25 के रात को सज्जा उपर चढ़कर आपत्तिजनक स्थिति का विडियो बनाकर उसे वायरल करने तथा सामाजिक बैठक लिया गया। जहां डाॅक्टर से 5 लाख रुपए की मांग की गई। डाक्टर को ब्लैकमेलिंग करने से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करना पाया गया। मामले में अन्य आरोपियो का पतासाजी किया जा रहा है। प्रकरण में थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डे, उनि वरूण देवता, सउनि दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक आकाश तिवारी, एवं थाना चारामा के थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू एवं उनकी टीम द्वारा विवेचना में सहयोग किया गया।