पीके नंदी की फोटोग्राफी प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा
भिलाई। वरिष्ठ फोटोग्राफर पीके नंदी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 15 से 17 मई तक नेहरू आर्ट गैलरी सिविक सेंटर में की गई। मुख्य अतिथि अतिथि डॉक्टर सौरव मुखर्जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी BSP ने रिबन काट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
बता दें कि पी. के. नंदी भिलाई के निवासी हैं और वर्ष 1984 से 2022 तक भिलाई स्टील प्लांट में अपनी सेवाएं दी हैं। वे वर्ष 2022 में SMS-3 विभाग से चार्जमैन पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है और विगत चार दशकों से फोटोग्राफी में अपनी एक विशेष पहचान बना रहे हैं।
फोटोग्राफी का उनका सफर 1986 में Pentax K1000 कैमरे से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने Nikon D40, Nikon 3200 और वर्तमान में Nikon 250 जैसे कैमरों के माध्यम से अपने कला को निखारा। उन्हें सूर्यास्त और सूर्योदय के समय प्राकृतिक प्रकाश में चेहरे के हाव-भाव और भौगोलिक विविधता को कैमरे में कैद करना अत्यंत प्रिय है।
श्री नंदी एक उत्साही यात्री भी हैं और भारत के अधिकांश हिस्सों की यात्रा कर चुके हैं। हालांकि केरल और बनारस उनके आगामी फोटोग्राफिक अभियानों की सूची में शामिल हैं। वे मानते हैं कि यात्रा और फोटोग्राफी उन्हें ऊर्जा और रचनात्मकता से भर देती है।
वे भिलाई के आर्ट्स क्लब के सचिव भी रह चुके हैं और कराटे जैसे खेलों में भी सक्रिय रहे हैं। ध्यान और विपश्यना में रूचि रखने वाले श्री नंदी अब नेहरू आर्ट गैलरी, भिलाई में अपनी फोटोग्राफिक प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मक दृष्टि को साझा किया।