पद्मनाभपुर में खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार श्री नलिन कुमार लुनिया की कार क्रमांक CG 07 BH 9100 में रात के समय अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही एक दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने देखा कि कार आग की लपटों से घिरी हुई थी। कर्मचारियों ने आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की मदद से तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक दमकल वाहन के पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया और उसे आसपास फैलने से रोक लिया गया।
बताया जा रहा है कि आगजनी में कई लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि, कार में आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार टीम की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास किसी बड़ी घटना की स्थिति नहीं बनी। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
रेस्क्यू टीम: दल प्रभारी धन्नू यादव के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारी नरोत्तम टंडन, धर्मेंद्र कुमार, पवित्र और भीषण ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार राउटे के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई की।
