भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी कर रसमड़ा की कंपनी में खपाने का आरोप, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी कर रसमड़ा की कंपनी में खपाने का आरोप, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए लोहे के स्क्रैप को रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाए जाने के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

पुलिस के मुताबिक पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 26 मई 2026 को अकलोरडीही खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स से भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप बरामद किया गया था। इस मामले में जांच के दौरान पहले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मिली महत्वपूर्ण जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में पुलिस को भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने का दावा किया है।

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग (60) और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह (39) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. विनोद कुमार गर्ग, उम्र 60 वर्ष

निवासी: मकान नंबर 33, वालफोर्ट सिटी, भाठागांव, रायपुर

पद: मैनेजिंग डायरेक्टर, रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा

2. संदीप कुमार सिंह, उम्र 39 वर्ष

निवासी: एसबीआई कॉलोनी, हाउस नंबर 94, जुनवानी रोड, स्मृति नगर, दुर्ग

पद: डायरेक्टर, रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा