दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिव नारायण सिंह बने सुपेला थाना प्रभारी, पूर्ण बहादुर को मिली रुआबांधा चौकी की कमान

भिलाई। दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। अस्थायी रूप से किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शिव नारायण सिंह को रक्षित केंद्र दुर्ग से स्थानांतरित कर सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर को थाना भिलाई नगर से स्थानांतरित कर पुलिस चौकी रुआबांधा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रधान आरक्षक राकेश सिंह (रक्षित केंद्र दुर्ग) और प्रधान आरक्षक विनय साहू (थाना भिलाई नगर) को भी पुलिस चौकी रुआबांधा में पदस्थ किया गया है।
आरक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। आरक्षक इशरार खान, बीरेंद्र साहू, दोलेस कुमार ठाकुर तथा उदय निषाद को पुलिस चौकी रुआबांधा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग के अनुसार नई पदस्थापना के बाद रुआबांधा चौकी में नई टीम कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेगी। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
