मकान में लगी भीषण आग, 4 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया गया काबू

दुर्ग। जिले के ग्राम अछोटी में बुधवार शाम एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की दो दमकल टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को शाम करीब 7:44 बजे ग्राम अछोटी निवासी रामचरण के मकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय से दमकल वाहन रवाना किए गए। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मकान से भीषण आग की लपटें उठ रही थीं और आग तेजी से फैल रही थी।

अग्निशमन कर्मियों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए लगातार प्रयास कर आग को आसपास के मकानों और अन्य क्षेत्रों तक फैलने से रोक दिया। करीब 4 घंटे 30 मिनट की कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग से हुए संपत्ति नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।
जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दिनेश राउटे ने बताया कि अग्निशमन दल की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
कार्रवाई में अग्निशमन दल प्रभारी विजय चतुर्वेदी और घनश्याम यादव सहित कर्मचारी मनोज सोनवानी, नागेश मारकांडे, धर्मेंद्र बंजारे, पराग भोंसले, रामनाथ कुर्रे, जितेंद्र वर्मा और अनंत शामिल रहे।
