दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹9.04 लाख नकद जब्त

ताश पर लग रहा था लाखों का दांव, पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां भी बरामद, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹9.04 लाख नकद जब्त

दुर्ग। दुर्ग जिले के रायपुर नाका क्षेत्र में मोहन नगर पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 4 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके की घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹9.04 लाख नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी का नाम :

1. मयंक गावड़े, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-5, भिलाई।

2. प्रह्लाद शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी लीलापुर वार्ड-8, बजरंग चौक, चिल्फी।

3. राजीव तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी सदर बाजार, रायपुर।

4. हेमलाल ढीमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रुआबंधा, भिलाई।

5. मनीष रात्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी थाना खमरिया, जिला बेमेतरा।

6. पंकज कुमार काठले, उम्र 27 वर्ष, निवासी सगौनडीह, जिला कबीरधाम।

7. दुर्गेश कुमार बर्मन, उम्र 31 वर्ष, निवासी पंडातराई, जिला कबीरधाम।

8. नागेश्वर साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कांदुल, थाना मुजगहन, रायपुर।

9. पंकज वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी उतई, जिला दुर्ग।

10. हेमनंदन डहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम।

11. संजय चोपड़ा, उम्र 52 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, रायपुर।

12. अमित सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी हनुमान नगर, दुर्ग।