BSP से स्क्रैप चोरी मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से फ्लू डस्ट परिवहन वाहनों के माध्यम से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस ने अब तक करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स और एचआईए हथखोज क्षेत्र में छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ बड़ी मात्रा में लौह प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी। वहीं परिसर में भारी मात्रा में लौह स्क्रैप भी संग्रहित पाया गया।

विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा पिछले चार से पांच महीनों से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी से निकलने वाले फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे अवैध रूप से एकत्रित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से लगभग 250 टन लौह स्क्रैप, बीम, प्लेट और अन्य सामग्री जब्त की थी।
मामले की जांच के दौरान आकाश कुमार सिंह (29 वर्ष), निवासी जामुल तथा अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा (45 वर्ष), निवासी सेक्टर-2 भिलाई की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस ने स्क्रैप परिवहन और लोडिंग में प्रयुक्त कई हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा तथा अन्य मशीनरी भी जब्त की है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी का नाम :
1. आकाश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड एमआईजी-2/1453, जामुल।
2. अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सड़क 15/बी, सेक्टर-02, भिलाई।
जब्त सामग्री :
1. लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम एवं लौह कटिंग सामग्री।
2. हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797।
3. ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004।
4. हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475।
5. ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455।
6. टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG 07 CA 6977।
7. टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JB 9616।
8. जेसीबी वाहन क्रमांक CG 08 AY 8496।
9. हाईड्रा वाहन क्रमांक CG 07 CW 8063।
10. चेन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने हेतु प्रयुक्त 05 लोहे की मशीनें।
