बांग्ला पंचांग 1433 का भव्य विमोचन, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर हुआ आयोजन

भिलाई कालीबाड़ी में विधायक रिकेश सेन ने किया बांग्ला कैलेंडर पंचांग का लोकार्पण

बांग्ला पंचांग 1433 का भव्य विमोचन, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर हुआ आयोजन

भिलाई। छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बांग्ला कैलेंडर पंचांग का प्रकाशन किया गया। बांग्ला तिथि 25 बैसाख यानी 9 मई को कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर बांग्ला कैलेंडर पंचांग 1433 का विमोचन भिलाई नगर सेक्टर-6 स्थित कालीबाड़ी परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष Suman Shil और वरिष्ठ सलाहकार तपन सरकार की मौजूदगी में वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन ने कैलेंडर पंचांग का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि समाज की ओर से प्रकाशित यह बांग्ला कैलेंडर पंचांग पूरी तरह बांग्ला भाषा में तैयार किया गया है, जिससे बांग्ला भाषा समझने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचांग में दैनिक तिथि, शुभ मुहूर्त, एकादशी, विवाह की तिथियां और प्रमुख त्योहारों की जानकारी विस्तार से दी गई है, जो समाज के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बांग्ला संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। विमोचन के अवसर पर सेक्टर 6 कालीबाड़ी समिति के सुमित घोषाल, अजय मिश्र, समीर घोषाल, विश्वजीत दास, प्रसम दत्ता सहित अनेकों गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से मौजूद थे ।