भिलाई में फिर खूनखराबा: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

भिलाई में फिर खूनखराबा: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

भिलाई। दुर्ग जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने अब लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है। पिछले 48 घंटों में 5 हत्याओं के बाद एक और युवक की मौत ने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। लगातार हो रही इन वारदातों से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार थाना क्षेत्र में जिस दिन विक्रम सोने की हत्या हुई थी, उसी दिन शाम को दो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में 26 वर्षीय रजत कुशवाहा, जो बालाजी नगर खुर्सीपार का रहने वाला था, सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना के बाद दोनों तत्काल भिलाई के स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि चाकू के वार से रजत कुशवाहा के पेट की नली बुरी तरह कट गई थी। हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और लगातार इलाज जारी था। लेकिन जिंदगी की इस जंग में रजत हार गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।