पुरैना में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के ग्राम पुरैना में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में धारा 137(2), 65(2), 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

आरोपी की पहचान किशोर चौहान (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है।


