रवीन्द्र उत्सव–2026 का आयोजन 3 मई को, राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

रवीन्द्र उत्सव–2026 का आयोजन 3 मई को, राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

भिलाई। रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर गीत वितान कला केंद्र, भिलाई द्वारा 3 मई 2026 को “रवीन्द्र उत्सव–2026 : कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जीवंत यात्रा” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और रवीन्द्र जयंती के सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की। साथ ही स्मारिका “स्वर्ण नाविका” के लिए राज्यपाल का संदेश प्राप्त करने हेतु पत्र भी सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल में रजनी सिन्हा, मिथुन दास, चंद्रा बैनर्जी, प्रदीप कुमार मित्रा, शैलेश कुमार चाहंदे, हिमांशु सिन्हा और शिवम मडामे शामिल रहे।

आयोजकों के अनुसार, “रवीन्द्र उत्सव–2026” में संगीत, नृत्य, नाट्य और काव्य प्रस्तुतियों के जरिए कविगुरु की बहुआयामी प्रतिभा को मंच पर जीवंत किया जाएगा।