कोचिंग सेंटर में नाबालिग से छोड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

कोचिंग सेंटर में नाबालिग से छोड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

बलरामपुर।  बलरामपुर जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में कोचिंग संचालक द्वारा 10वीं की छात्रा के साथ बैड टच करने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक संजय चक्रवर्ती वाड्रफनगर में प्राइवेट कोचिंग सेंटर संचालित करता है। आरोप है कि उसने सभी बच्चों की छुट्टी होने के बाद छात्रा को कोचिंग के नाम पर अपने घर बुलाया था। घर पर बुलाने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह छात्रा वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर वाड्रफनगर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।