मंगल बाजार में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नेवई पुलिस की कार्रवाई जारी

मंगल बाजार में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नेवई पुलिस की कार्रवाई जारी

दुर्ग। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में नेवई थाना पुलिस ने मंगल बाजार टंकी मरोदा इलाके में सट्टा संचालित करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुलेआम रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिख रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज सोनी उर्फ गोलू (34 वर्ष), निवासी तेलगू मोहल्ला, टंकी मरोदा नेवई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा पट्टी, एक पर्ची, ₹800 नगद और एक पेन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।