सस्ती किताबों की धूम, अनुराग बुक डिपो पर उमड़ रही भीड़

भिलाई। रावणभाठा सुपेला स्थित अनुराग बुक डिपो इन दिनों लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां सस्ती दरों पर किताबें और स्टेशनरी सामान मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

स्कूल-कॉलेज के नए सत्र को देखते हुए कॉपी-किताबों की मांग बढ़ गई है, और ऐसे में कम कीमत पर अच्छी सामग्री मिलने से अभिभावकों और विद्यार्थियों को काफी राहत मिल रही है। बुक डिपो में रोजाना सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है। लोग लाइन में लगकर अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। खास बात यह है कि यहां बाजार के मुकाबले काफी कम दाम में कॉपी, किताबें और अन्य स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच इस तरह की पहल काफी मददगार साबित हो रही है। इससे न सिर्फ खर्च कम हो रहा है, बल्कि एक ही जगह पर सारी जरूरी चीजें आसानी से मिल रही हैं।
