सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो प्रसारित किया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पाटन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गौरव वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पूंढा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसका उपयोग कथित तौर पर वीडियो प्रसारित करने में किया गया था।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
