दंतेवाड़ा के कसौली कैंप में गरिमामयी कार्यक्रम, नए हॉट/निर्देशन स्थल का उद्घाटन और पौधारोपण






दंतेवाड़ा। जिले के कसौली कैंप में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह की पहल पर किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और कैंप के अधिकारियों व जवानों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत कैंप में नवनिर्मित हॉट एवं निर्देशन स्थल के उद्घाटन से हुई। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सूदराम भास्कर, सरपंच शैलेश अटामी, उपसरपंच चैत राम भास्कर, पूर्व बूथ प्रभारी दिनेश अटामी, पूर्व सरपंच जग्गू राम अटामी और बड़ेकारका प्रभारी राजबहादुर सिंह भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद सभी जनप्रतिनिधियों, गांव के सम्मानित नागरिकों और कैंप के अधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। हवलदार मेजर राजू सिंह सहित कैंप के सभी जवान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में कैंप प्रभारी और जवानों की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्वल्पाहार कराया गया और आभार व्यक्त किया गया। यह पहल पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार संवाद और सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।