पड़ोसियों से मारपीट मामले में मां-बेटा गिरफ्तार 

पड़ोसियों से मारपीट मामले में मां-बेटा गिरफ्तार 

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने मोहल्ले में गाली-गलौज, मारपीट और घर में घुसकर हमला करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को प्रार्थी गौरव पाल (40 वर्ष) निवासी पांच रास्ता, गली नंबर-4 पटेल होटल के पीछे ने सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के पास ऑटो में बैठा था, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी राजा सोनकर उर्फ राजा बटीक आकर अकारण गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट किया।

बीच-बचाव को आए पड़ोसी तपेश सोनी और उनकी पत्नी दिशा के साथ भी आरोपी व उसकी मां द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की गई। आरोपी द्वारा तपेश सोनी के हाथ में दांत से काटकर चोट पहुंचाई गई तथा उनके घर में घुसकर उनकी पुत्री नेहा उर्फ गीतिका के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए पांच रास्ता निवासी आरोपी राजा सोनकर उर्फ राजा बटीक और उसकी मां को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को रिमांड पर भेजा गया।