कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का शव मिला, बर्कले यूनिवर्सिटी में कर रहे थे पढ़ाई

अमेरिका के कैलिफोर्निया से दुखद खबर सामने आई है। 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद हुआ है। वे 9 फरवरी से लापता थे और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी।

साकेत कर्नाटक के रहने वाले थे और अमेरिका में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। वे University of California, Berkeley के छात्र थे। सैन फ्रांसिस्को स्थित Consulate General of India, San Francisco ने एक्स पर जानकारी देते हुए पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है। दूतावास ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से परिवार और समुदाय में शोक की लहर है।