बीजेपी पार्षद के पति पर दुष्कर्म का आरोप, अपराध दर्ज के बाद हुआ फरार

बीजेपी पार्षद के पति पर दुष्कर्म का आरोप, अपराध दर्ज के बाद हुआ फरार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में बीजेपी पार्षद के पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता ने राजेंद्र टंडन पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब महिला ने अदालत में अपने बयान में स्पष्ट रूप से दुष्कर्म की बात कही। इससे पहले पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस उसी आधार पर जांच कर रही थी।

कोर्ट में दिए गए बयान के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है।

पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है, इसलिए अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

इधर सकरी थाना पुलिस का कहना है कि अदालत के निर्देश और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

फिलहाल पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।