राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में दिशा संस्था सम्मानित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में दिशा संस्था सम्मानित

भिलाई। यातायात को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मनाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी) के समापन अवसर पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम एएसपी ट्रैफिक सुश्री ऋचा मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सामाजिक संस्था “दिशा” को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईजी पुलिस दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य एवं एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा, उत्पल दत्ता (सी.जी.एम - टी.ए. एवं सी.एस.आर) ए.एस.पी, श्री सुखनंदन राठौड़ की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में आईजी अभिषेक शांडिल्य ने हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने तथा यातायात नियमों के पालन की अपील की। वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने बढ़ती तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के मद्देनज़र हेलमेट की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर दिशा संस्था की ओर से राजेश धारकर, शांतनु दासगुप्ता, भास्कर देवनाथ, के.सी. राव, नरसिम्हा राव, एस.के. मराठे, लक्ष्मी एवं श्रीमती सुधा उपस्थित थे।