5 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी चाचा अमित और निखिल को फांसी की सजा, देखें VIDEO
आगरा। ताजनगरी आगरी की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने गुरुवार को 6 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या के 2 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई। पॉक्सो कोर्ट में 18 महीने की सुनवाई में 18 गवाहों की गवाही हुई। बुधवार को मासूम के रिश्ते के चाचा और उसके दोस्त को दोषी ठहराया। गुरुवार को दोनों को फांसी की सजा सुनाई। डेढ़ साल पहले रिश्ते के चाचा और उसके दोस्त ने घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण किया था। इसके बाद परिवार से 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। गैंगरेप करके मासूम की निर्मम हत्या कर दी थी।
गौरतलब हो कि 18 मार्च 2024 को बाह थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को उसके रिश्ते के चाचा अमित और उसका साथी निखिल बहला कर बाइक पर ले गया। दोनों ने उसके साथ गैंगरेप और कुकर्म किया था। बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों ने हत्या करके शव को कहीं छिपा दिया था। इसके बाद घर वाले बच्ची की तलाश करते। लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। 19 मार्च को बच्ची के पिता को कॉल कर 6 लाख की फिरौती मांगी। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिश्ते के चाचा अमित और उसके साथी निखिल को 20 मार्च को गिरफ्तार किया। आरोपितों की निशानदेही पर शव को बरामद किया। शव की बहुत ही खराब हालत थी। लड़की का शव देखकर गांव के लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी सहम गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगेरेप और कुकर्म दोनों की पुष्टि हुई थी। शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान थे।