VIDEO गैंगरेप के बाद कोलकाता में बवाल, ममता सरकार के खिलाफ BJP ने किया उग्र प्रदर्शन

कोलकाता। लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के बाद भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री व बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद सुकांता मजूमदार ने कहा कि यह बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। पुलिस ने मुझे और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि छात्रा से रेप के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।