सुटकेस में मिले शव का खुलासा, पोहा और चना खिलाया फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, वकील सहित चार गिरफ्तार

सुटकेस में मिले शव का खुलासा, पोहा और चना खिलाया फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, वकील सहित चार गिरफ्तार

रायपुर। थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित किराए के मकान में एक विकलांग व्यक्ति की हत्या कर उसका शव ट्रॉली बैग में भरकर टिन की पेटी में सीमेंट डालकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक वकील, उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तर किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा है। मृतक वकील का क्लाइंट है। हत्या के पहले वकील और उसकी पत्नी ने विकलांग क्लाइंट को पोहा-चना खिलाया और फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, दो दोपहिया वाहन, पांच मोबाइल फोन, ट्रॉली बैग, टिन पेटी, चाकू और खून लगे टॉवेल समेत अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान किशोर पैकरा (58 वर्ष) निवासी हांडीपारा, एचएमटी चौक रायपुर के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी अंकित उपाध्याय पेशे से वकील है, और मृतक किशोर पैकरा उसका क्लाइंट था। किशोर पैकरा की एक जमीन का सौदा 30 लाख रुपये में हुआ था, जिसमें वकील अंकित को 2 लाख रुपए कमीशन मिला था। इसके अलावा मृतक ने अपनी विवादित संपत्तियों के निपटारे और अन्य मामलों के लिए वकील को 10 लाख रुपये दिए थे। इस रकम को आरोपी ने निजी उपयोग में खर्च कर दिया। जब मृतक किशोर लगातार पैसे की वापसी की मांग करने लगा, तो आरोपी परेशान हो गया और अपनी पत्नी शिवानी शर्मा के साथ उसकी हत्या की साजिश रच डाली। 21 जून 2025 की सुबह आरोपी अंकित उपाध्याय मृतक को बहाने से अपने किराए के कमरे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, डी ब्लॉक में ले गया। वहां उसकी पत्नी शिवानी शर्मा भी मौजूद थी। आरोपियों ने किशोर को पहले पोहा और चना खिलाया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में डालकर उस पर सीमेंट छिड़का गया और टिन की पेटी में बंद कर 23 जून की सुबह रायपुरा इलाके में फेंक दिया गया।

हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और दिल्ली भाग गए। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दंपति की मदद करने वाले दो अन्य आरोपी विनय यदु और सूर्यकांत यदु को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना डी.डी. नगर में धारा 103(1), 238क, 61(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी

1. वकील अंकित उपाध्याय

2. शिवानी शर्मा पति अंकित उपाध्याय

3. विनय यदु 

4. सूर्यकांत यदु

इसे भी पढ़े

VIDEO सूटकेस में मिला युवक का शव, बेरहमी से हत्या कर सूटकेस में सीमेंट डाल पेटी किया बंद

https://www.azadhindtimes.com/AzadhindTimes-17529