महिला की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार

भिलाई। थाना नंदिनी पुलिस ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दिनाँक 21/06/2025 को प्रार्थीया ने थाने में शिकायत की कि आरोपियों द्वारा पीडिता की अश्लील वीडियो बनाकर फे बुक एवं इंस्टाग्राम में अपलोड कर वायरल की गई। थाना नंदिनी नगर मे अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 67 आई टी एक्ट कायम कर दौरान विवेचना दिनांक 23/06/25 को आरोपीयान 01. केतू ठाकुर पिता सुग्रीव ठाकुर उम्र 31 वर्ष 02. सोनू ठाकुर पिता संतोष ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिनान ग्राम बागडूमर थाना नंदिनी नगर को विधिवत गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. केतू ठाकुर पिता सुग्रीव ठाकुर उम्र 31 वर्ष

02. सोनू ठाकुर पिता संतोष ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिनान ग्राम बागडूमर थाना नंदिनी नगर