सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना हुआ साकार-मंत्री टंकराम वर्मा

खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों को बताया

भिलाई। खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन टंकराम वर्मा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान सांसद विजय बघेल, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा आदि मौजूद थे।मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 11 वर्षों में भारत ने दिखा दिया अब देश विकास भी करता है और दुश्मनों का विनाश भी, क्योंकि यही है सशक्त भारत, सुरक्षित भारत, विकसित भारत।
1. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्षों के नेतृत्व में "सशक्त भारत सुरक्षित भारत" का सपना साकार हुआ है, जहां आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की गई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है।
2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंभ के रूप में स्थापित किया है। यही "सशक्त भारत सुरक्षित भारत" का सच है, जहां विकास और सुरक्षा एक साथ मजबूत हो रहे हैं।
3. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। NCSC और 14C जैसे संस्थानों की स्थापना ने देश के महत्वपूर्ण ढांचों को साइबर हमलों से सुरक्षित किया।
4. 2019 में भारत ने एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल का सफल परीक्षण कर अंतरिक्ष युद्ध क्षमता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इससे भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि वह अपने अंतरिक्ष संसाधनों की रक्षा कर सकता है और वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति संतुलन में एक निर्णायक भूमिका निभा सकता है। यह विकसित और सुरक्षित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम था।
5. आकाश, ब्रह्मोस, अग्नि-V और निर्भय जैसे मिसाइलों का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सामरिक ताकत और रक्षा आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। राफेल विमानों के आगमन और S-400 प्रणाली की तैनाती से भारत की वायु सुरक्षा अजेय बनी है। यह एक ऐसा भारत है जो न केवल सीमाओं की रक्षा कर सकता है, बल्कि शांति बनाए रखने के लिए सक्षम शक्ति के रूप में भी खड़ा है।
6. DRDO और HAL द्वारा विकसित तेजस जैसे स्वदेशी लड़ाकू विमानों और भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत ने आत्मनिर्भर भारत को नई ऊंचाई दी है। आज भारत न केवल रक्षा उपकरणों का उपभोक्ता है, बल्कि निर्माता और निर्यातक भी बन रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'मेक इन इंडिया' विजन की बड़ी सफलता है।

7. BSF और ITBP को अब अत्याधुनिक बॉडी आर्मर, ड्रोन और थर्मल इमेजिंग उपकरणों से लैस किया गया है, जिससे सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा और अधिक सुदृढ हुई है। साथ ही, 'भार्गवास्त्र' जैसे स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम से भारत भविष्य के खतरों से निपटने के लिए भी तैयार है।
8. यमन युद्ध हो या यूक्रेन संघर्ष, अफगानिस्तान संकट हो या प्राकृतिक आपदा मोदी जी की सरकार ने हर बार तत्परता से ऑपरेशन राहत, गंगा और देवी शक्ति जैसे अभियानों के जरिए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया। ये अभियान न सिर्फ राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक हैं, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील राष्ट्र की छवि भी प्रस्तुत करते हैं।
9 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने यूक्रेन संकट के दौरान ऑपरेशन गंगा चलाकर 22,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया। यह अभियान न केवल सरकार की त्वरित कार्रवाई का उदाहरण था, बल्कि भारत की वैश्विक साख का भी प्रमाण बना, इतना कि पाकिस्तान और तुर्की के फंसे छात्रों ने भी भारतीय झंडा लगाकर सुरक्षित रास्ता चुना। यह एक सुरक्षित, सशक्त और सम्मानित भारत की पहचान है।
10. भारत ने अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर क्वाड के माध्यम से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूती दी है। यह मोदी सरकार की वैश्विक रणनीतिक सोच और भारत की बढ़ती भू-राजनीतिक भूमिका का प्रमाण है।
11. भारत ने अरिहंत क्लास न्यूक्लियर और स्कॉर्पीन क्लास कन्वेंशनल पनडुब्बियों का विकास कर समुद्री सुरक्षा में अभूतपूर्व प्रगति की है। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक पकड़ और प्रतिरोधक क्षमता दोनों को मजबूती मिली है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के विजन का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
12. ISRO ने 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत को वैश्विक अंतरिक्ष शक्तियों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया। यह उपलब्धि न केवल एयरोस्पेस नेविगेशन और रोबोटिक्स में भारत की तकनीकी क्षमता को दर्शाती है, बल्कि एक विकसित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले भारत का प्रतीक भी है।
13. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने साबित किया कि आतंकवाद पर अब कोई समझौता नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा और ऐतिहासिक उदाहरण है, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 100 से अधिक आतंकियों का सफाया कर दिया और उसके एयरबेस ध्वस्त किए।

14. जब पहलगाम में निर्दोषों पर हमला हुआ, भारत ने केवल शोक नहीं जताया, बल्कि ठोस और सख्त रणनीति अपनाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई को राष्ट्रीय संकल्प बना दिया है। 11 वर्षों में मोदी जी ने संवेदनशीलता के साथ-साथ कठोर फैसले लेने की अपनी प्रतिबद्धता बार-बार साबित की है।

15. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर ₹23,622 करोड़ तक पहुँच गया है। साथ ही स्वदेशी हेलीकॉप्टर 'प्रचंड', मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस का इस्तेमाल कर सेना ने अपने दुश्मनों को तबाह किया है।

16. भारत की जवाबी कार्रवाई न केवल सैन्य बल्कि कूटनीतिक विजय भी थी, जिसमें अन्य देश भी भारत के साथ खड़े हुए। मोदी जी के नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती और सम्मान दिलाया है। धारा 370 हटाने से लेकर पूर्वोत्तर में उग्रवाद नियंत्रण तक, मोदी सरकार ने सुरक्षा को विकास का मजबूत आधार बनाया है।

17. ऑपरेशन सिंदूर उस विकसित भारत का ही प्रतीक है, जो आत्मरक्षा और आत्मसम्मान से भरपूर है। थलसेना, वायुसेना और नौसेना की समन्वित कार्रवाई ने दिखाया कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि नेतृत्व करता है। यह अभियान मोदी जी के 11 वर्षों के नेतृत्व में बने "सशक्त भारत सुरक्षित भारत" और "विकसित भारत" के आत्मविश्वास की जीती-जागती मिसाल भी है।

18. जब भारतीय सेना अपने पराक्रम का प्रदर्शन कर रही थी. तब कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के कई नेता सेना पर सवाल उठा रहे थे। उनके बयान पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने वैश्विक मंच पर दिखाए, जो देश के अंदर से ही सेना का मनोबल तोड़ने की साजिश थी। यह विपक्ष की राजनीति है, जहां देश की बजाय राजनीति प्राथमिकता बनी रहती है, यहां तक कि संकट के समय भी।

19. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने आंतरिक सुरक्षा में भी अभूतपूर्व सफलता पाई है। नक्सलवाद जैसी पुरानी चुनौती को सिर्फ सुरक्षा बलों से नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और मजबूत नीति से जड़ से खत्म किया गया। 'जीरो टॉलरेंस टू टेरर' नीति के तहत नक्सल नेटवर्क, फंडिंग और हथियार सप्लाई पर कड़ी चोट लगाई गई, जिससे नक्सली घटनाओं में 81% से अधिक गिरावट आई और प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर सिर्फ 6 रह गई।

20. पिछले 11 वर्षों में भारत ने यह स्पष्ट किया है कि हम शांति पसंद हैं, लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करते। भारत आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से मिटाने की दिशा में पूरी ताकत से काम कर रहा है। वहीं, दुर्भाग्यवश विपक्ष अब भी उनके साथ खड़ा नजर आता है, जबकि देश को सशक्त नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वालों की जरूरत है।

21. प्रधानमंत्री मोदी जी की "गन के साथ ग्रोथ" नीति से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास हुआ है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बुनियादी सुविधाएं दूर-दराज तक पहुंचीं। आत्मसमर्पण नीति से हजारों नक्सली मुख्यधारा में लौटे, जो "सशक्त भारत - सुरक्षित भारत" का प्रतीक है।

22. भारत आज सीमाओं पर ही नहीं, भीतर से भी पहले से अधिक सुरक्षित और आत्मविश्वासी है। आंतरिक सुरक्षा में यह जीत "विकसित भारत" की नींव मजबूत करती है, जहां हर नागरिक को सुरक्षा और सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्पष्ट दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व से यह साबित हुआ है।
23. वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस और बीआरएस जैसी पार्टियों की प्राथमिकता देश की सुरक्षा नहीं, बल्कि सत्ता की सौदेबाजी है। नक्सलियों को राजनीतिक मान्यता दिलाने की उनकी कोशिश यह साबित करती है कि हिंसा उनके लिए सिर्फ 'वोट बैंक' है। राहुल गांधी का बयान कि वे "भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं" साफ करता है कि कांग्रेस अब राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है।
24. कांग्रेस नेता माओवादी आतंकियों को 'शहीद' कहकर हमारे सुरक्षाबलों के पराक्रम का अपमान करते हैं। जब हमारे जवान जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा कर रहे हैं, तब कांग्रेस नेता नक्सल समर्थक प्रदर्शनों में भाग लेते हैं। यह न केवल शर्मनाक है, बल्कि राष्ट्रद्रोह की मानसिकता का प्रतीक है।
25. जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार "सशक्त भारत सुरक्षित भारत" के लक्ष्य से नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। वहीं विपक्षी दल सेना और देशभक्तों को बदनाम कर अर्बन नक्सलियों का समर्थन कर रहे हैं। अब देश के सामने साफ विकल्प है विकास और सुरक्षा के साथ खड़ा होना या अंदर से कमजोर करने वालों के साथ।
26. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियों और निर्णायक निर्णयों ने यह साफ कर दिया है कि भारत आज एक नई दिशा में, नए आत्मविश्वास और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। 'सशक्त भारत सुरक्षित भारत' अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि मोदी सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व का ठोस और जीवंत प्रमाण बन चुका है। चाहे आतंकवाद का समूल विनाश हो, नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार हो या रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम-हर मोर्चे पर भारत ने अपनी ताकत और क्षमता का लोहा मनवाया है। आज यह विश्वास पूरी तरह स्थापित हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि और निर्णायक नेतृत्व के साथ देश 'सशक्त भारत -सुरक्षित भारत' की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। यही है विकसित भारत का संकल्प और यही है हम सभी का साझा भविष्य।